फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Section 144 will remain in force in the district, the administration held a meeting with the All Religion Peace Committee

Panipat News: जिले में लागू रहेगी धारा 144, प्रशासन ने सर्वधर्म पीस कमेटी के साथ की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Section 144 will remain in force in the district, the administration held a meeting with the All Religion Peace Committee
पानीपत। नूंह हिंसा के बाद समाज में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रशासन और पुलिस आगे आया है। डीसी और एसपी ने जिला सचिवालय में सर्वधर्म पीस कमेटी के सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर चर्चा की और सहयोग मांगा। प्रशासन व पुलिस ने इसके साथ आमजन से भी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन ने माहौल बिगाड़ने की किसी भी तरह की कोशिश पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय में शहर के धर्म प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और सर्वधर्म पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि जिले में अगले आदेश तक धारा 144 लागू रहेगी। किसी ने अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। नागरिकों ने सदैव जिला प्रशासन का सहयोग किया है, जो भविष्य में भी अपेक्षित रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें और ज्यादा भीड़ इकट्ठा न करें। मौके पर डीएसपी सुरेश सैनी, अमित कादियान, गौरव लिखा, संजय वर्मा, विकास आहूजा, निशांत सोनी, इरफान अली, दर्शन वधवा, सुनील सिंघल, सुरेश कालरा, समालखा से रामनारायण व सुभाष सैनी, नसीम शाबरी, धर्मबीर मलिक, सुभाष सैनी, सुरेंद्र मलिक व महमूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed