{"_id":"0f6dc0eaeadb586b50309f2125831339","slug":"second-case-in-six-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएएसआई पर छह दिन में दूसरा केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएएसआई पर छह दिन में दूसरा केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने अपने ही ईएएसआई सेठनपाल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बार थाना चांदनी बाग पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है और लाइन ऑफिसर पानीपत ने सेठनपाल पर सरकारी रिवाल्वर और 14 कारतूस जमा न कराने का आरोप लगाया है। इस कारण ईएएसआई सेठनपाल की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गई है।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेठनपाल की धरपकड़ शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को जल्द ही काबू करने का दावा किया है। सेठनपाल पर पांच जून को पहला मुकदमा दर्ज किया था और छह दिन में जिला पुलिस में दूसरा मुकदमा दर्ज किया है।
लाइन ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर-29 चौकी पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने माइनिंग स्टाफ में तैनात ईएएसआई सेठनपाल पर सरकारी हथियार और कारतूस जमा न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईएएसआई सेठनपाल ने पुलिस लाइन स्थित कोत से 38 बोर का रिवाल्वर और 14 कारतूस मंजूर कराए थे। आरोप है कि ईएएसआई सेठनपाल ने रिवाल्वर और 14 कारतूस कोत में जमा नहीं कराए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने ईएएसआई सेठनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने ईएएसआई सेठनपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 लगाई है। कानून के जानकारों की माने तो इस धारा के तहत आरोपी दोषी करार हो जाता है तो उसको कम से कम 10 साल कैद व जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इसके अलावा आजीवन कारावास भी हो सकता है।
थाना सदर के अंतर्गत पांच जून का मामला है। थाना क्षेत्र के गांव राणा माजरा में यमुना घाट से रेत खनन किया जा रहा था और माइनिंग स्टाफ में तैनात ईएएसआई सेठनपाल उक्त लोगों का खनन कराने में साथ दे रहे थे। थाना सदर पुलिस ने सिपाही अरसद अली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। इसमें बिल्लू, अहमद व फन्ना निवासी राणा माजरा, नाथू, सफकत, गुलफान और मुबारक निवासी गढ़ी बैसक और ईएएसआई सेठनपाल को नामजद कर नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व सरकारी कर्मी के साथ जबरदस्ती करने समेत कई आरोप लगाए थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भी बेढंगा चलाने का आरोप लगाया था। यह बात पांच जून देर रात करीब डेढ़ बजे की हैं।
ईएएसआई सेठनपाल के खिलाफ सरकारी रिवाल्वर और कारतूस जमा न कराने का आरोप है। थाना पुलिस ने लाइन ऑफिसर की शिकायत पर ईएएसआई सेठनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत