फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused of thug gang arrested

Panipat News: ठग गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Second accused of thug gang arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-टू टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी शाकिब को शुक्रवार देर शाम पलवल के गांव धिरनकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी विक्रम निवासी सुर्खपुर झज्जर के साथ मिलकर अगस्त 2022 में रामलाल चौक के नजदीक एटीएम बूथ पर शेरा गांव के युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 1.32 लाख रुपये ठगी की थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी विक्रम के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है। आरोपी ने बताया कि वह अपने एक जानकार से स्वैप मशीन लेकर आया था। एटीएम कार्ड बदलकर कुछ देर बाद मशीन से स्वैप किया। जानकार ने 25 प्रतिशत कमीशन रखकर एक लाख रुपये उसे दे दिए थे।
विज्ञापन

उसमें से 66 हजार रुपये उसने साथी आरोपी विक्रम को दे दिए थे। उसके हिस्से में 34 हजार रुपये आए थे। जिसमें से कुछ पैसे उसने खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी शाकिब के कब्जे से बचे 30 हजार रुपये बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि थाना पुराना औद्योगिक में पवन निवासी गांव शेरा ने अगस्त 2022 में शिकायत देकर बताया था कि वह रामलाल चौक पर स्थित एचडीएचफी बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। वह एक बार 20 हजार रुपये निकालने के बाद दूसरी बार पैसे निकालने लगा। उसके पैसे नहीं निकले। इसी दौरान दो युवक बूथ में आ गए और सहायता के बहाने दोबारा से ट्रांजेक्शन करने काे कहा और पिन नंबर देख लिया।
दोबारा ट्रांजेक्शन करने पर भी पैसे नहीं निकले तो वह गांव जाने के लिए चल पड़ा। वह सौदापुर गांव के पास पहुंचा तो उसके पास फोन पर बैंक से पैसे निकलने के मैसेज आए। पवन की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में भी हैं केस दर्ज
इंस्पेक्टर ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने बीते वर्ष मई में गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपी विक्रम निवासी सुर्खपुर झज्जर को सुर्खपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी पलवल के धिरनकी गांव के शाकिब के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। विक्रम से 20 हजार रुपये बरामद हुए थे। आरोपी विक्रम के खिलाफ पहले से उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट के की वारदातों के एक दर्जन से ज्यादा अभियोग दर्ज है।

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी।      संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी।      संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed