फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused arrested in attack on shopkeeper

Panipat News: दुकानदार पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in attack on shopkeeper
इसराना। सीआईए वन पुलिस टीम ने मांडी गांव में मोबाइल की दुकान के संचालक अमित पर जानलेवा हमला करने के मामले में भागे दूसरे आरोपी को सोमवार शाम इसराना में फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मांडी गांव निवासी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रिंकू को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी रिंकू से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद करने का प्रयास करेगी। सीआईए वन प्रभारी विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रिंकू ने रिमांड पर चल रहे गांव निवासी अपने साथी आरोपी उपदेश के साथ मिलकर रंजिशन अमित पर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब एक साल पहले गांव निवासी अमित के साथ शादी में मारपीट हुई थी। इसकी रंजिश रखकर उसने गांव निवासी अपने साथी उपदेश के साथ मिलकर 1 अक्तूबर की रात को गांव में अमित का रास्ता रोककर डंडे से हमला किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed