फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Search on for accused who exchanged credit card charges with five persons in three days

Panipat News: तीन दिन में पांच व्यक्तियों के बदले क्रेडिट कार्ड आरोपियों की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Search on for accused who exchanged credit card charges with five persons in three days
पानीपत। शहर में क्रेडिट कार्ड बदलकर ठगी करने कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले तीन दिन में पांच मामले सामने आए। इनमें से तीन मामले चांदनी बाग थाना क्षेत्र से हैं। पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज कर लिया है। अलग-अलग एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चांदनी बाग थाने में राणा कॉलोनी निवासी युवक ने चांदनीबाग थाने में केस दर्ज कराया था। कृष्णा गार्डन के पास एटीएम बूथ पर एक युवक ने उसका कार्ड बदलकर खाते से 15 हजार रुपये निकाले हैं। वहीं निंबरी निवासी शेरसिंह ने भी चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया था। उनका भी कहना था कि वह कृष्णा गार्डन में एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया था। जहां पर एक युवक ने उसका क्रेडिट कार्ड बदलकर 15 हजार 500 रुपये उसके खाते से निकाल लिए थे। इसके साथ ही कृष्णपुरा में भी इस तरह की दो वारदात हुई थी।
विज्ञापन

एक के बाद एक वारदात होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी घटनाओं से संबंधित एटीएम बूथ से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed