{"_id":"6844ab20319b2ea4da0bb645","slug":"sdvm-school-city-won-the-series-panipat-news-c-244-1-pnp1006-138303-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडीवीएम स्कूल सिटी ने जीती सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडीवीएम स्कूल सिटी ने जीती सीरीज
विज्ञापन
पानीपत। आर्य क्रिकेट मैदान में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें एसडीवीएम स्कूल सिटी की टीम ने एलसीआरटी की टीम को 20 रनोंं से हराकर सीरीज जीत ली। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कृष्ण मलिक ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वंश गौतम को मिला मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज का खिताब मनवीर को मिला। जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गर्विक रहे। कोच विक्रम नेहरा को मैन ऑफ द मैच सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया।
एसडीवीएम स्कूल सिटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीआरटी की टीम को 118 रनोंं का लक्ष्य दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए एलसीआरटी की टीम को एसडीवीएम की टीम ने 98 रनोंं पर समेट कर सीरीज अपने नाम कर ली। गर्विक ने टीम के सहयोग के लिए 31 रन बनाए। वहीं वंश गौतम ने 50 रन बनाकर टीम का सहयोग किया। भाविक, मनवीर और जय चुघ ने दो-दो विकेट लेकर टीम को जीत हासिल करने में सहयोग किया। इसके अलावा वंश गौतम को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। उन्होंने मेजबानी करते हुए 50 रन बनाकर टीम का सहयोग किया और इससे पहले भी उन्होंने सबसे ज्यादा 110 रन बनाकर टीम का सहयोग किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ी नशे से दूर रहकर खेलोंं में अपना और परिवार का नाम रोशन करें। इस मौके पर उद्योगपति गुलशन वर्मा, मोहित यादव, कोच हरदीप मलिक, मुख्यातिथि कृष्ण मलिक, कोच विक्रम नेहरा, अंपायर श्रीजन शर्मा, अंपायर युग कुमार, मनीष कुमार व कुनाल वैध उपस्थित रहे।