{"_id":"69389372776f1f31b7080516","slug":"sdm-conducted-a-surprise-inspection-of-the-district-secretariat-and-instructed-people-to-be-on-time-on-the-first-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148529-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडीएम ने जिला सचिवालय का किया औचक निरीक्षण, पहले दिन समय पर आने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडीएम ने जिला सचिवालय का किया औचक निरीक्षण, पहले दिन समय पर आने की दी हिदायत
विज्ञापन
पानीपत। एसडीएम मनदीप कुमार ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने पहले दिन अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के केंद्र हैं और यहां समय की पालना किसी भी हाल में समझौते का विषय नहीं हो सकता। अधिकारी व कर्मचारी सुबह नौ से सायं पांच बजे तक अपने कार्यालय उपस्थित रहें। देर से आने, समय से पहले जाने या बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। कार्यालय के काम से जाने वालों का भी निरीक्षण किया जाएगा।