{"_id":"eb91b0a10603f38e3248f12de6eec0d2","slug":"sd-eduction-society-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी एजूकेशन सोसाइटी के चुनाव पर संशय, गोयला गुट ने रोक लगाने का किया दावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी एजूकेशन सोसाइटी के चुनाव पर संशय, गोयला गुट ने रोक लगाने का किया दावा
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के रविवार को होने वाले चुनाव पर एक बार फिर संशय पैदा हो गया है। गोयला व मित्तल गुट के बीच करीब एक माह से चल रही खींचतान के बीच गोयला गुट ने एक बार फिर चुनाव पर रोक लगाने का दावा पेश किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से रि-शेडयूलिंग कराने की परमिशन भी दिखाई है। जिसके बाद प्रशासन व फर्म एंड सोसाइटी कार्यालय में छुट्टी के दिन ही हरकत शुरू हो गई। अब रजिस्ट्रार जनरल द्वारा चुनाव पर रोक लगाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच डीसी ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी को भी लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई है। हालांकि चुनाव अधिकारी ने इस मामले से पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के चुनाव रविवार को होने हैं। गोयला गुट इन चुनावों को नए सिरे से कराने की मांग कर रहा है। इस मांग को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका डाली गई हैं, लेकिन हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख 12 जनवरी तय की गई है। गोयला गुट के कुछ लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले और एसडी एजूकेशन सोसाइटी के पूरे मामले को उनके सामने रखा और चुनाव को नए सिरे से कराने की मांग की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने डीसी पानीपत को इस विषय में पत्र लिखा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी नियमानुसार चुनाव कराने की कही। गोयला गुट के सदस्य शुक्रवार को पहले डीसी कार्यालय व फिर कैंप ऑफिस में पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले से डीसी को अवगत कराया। डीसी ने फार्म एंड सोसाइटी के डिप्टी रजिस्ट्रार से बात की और उनको तलब किया। बताया जा रहा है कि डीसी ने इस दौरान पूरे मामले में लापरवाही बरतने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी को जमकर लताड़ा।
बताया जा रहा है कि डीसी ने पूरे को जानने के बाद फर्म एंड सोसाइटी जनरल को पत्र लिखा और चुनाव को नए सिरे से कराने की सिफारिश की। जिसके बाद गोयला गुट ने कुछ राहत महसूस की। वहीं मित्तल गुट में फिर से हरकत शुरू हो गई।
आज आ सकता है चुनाव की रि-शेड्यूलिंग का फैसला
शहरी विधायक के डीसी से मिलने के बाद कयाश इस बात के लगाए जा रहे हैं कि डीसी ने एक पत्र जारी करते हुए एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के चुनाव की रि-शैडयूलिंग के डिप्टी रिजिस्ट्रार को निर्देश दिए। लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार आरके राणा ने डीसी को बताया कि इस मामले में रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी चंडीगढ़ के हस्ताक्षर ही मान्य होंगे। इसी कारण शुक्रवार को चुनाव की रि-शेड्यूलिंग पर अंतिम फैसला नहीं आ सका। माना जा रहा है कि शनिवार को इस पर रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी की अंतिम मोहर लग जाएगी।
रि-शेड्यूलिंग हुई तो तीसरी बार टलेगा चुनाव
यदि शनिवार को चुनाव की रि-शेड्यूलिंग के निर्देश हो जाते हैं तो एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का चुनाव इस साल में तीसरी बार टल जाएगा। गौरतलब है कि सबसे पहले 22 नवंबर को एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के चुनाव होने तय हुए थे। इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद मात्र चार दिनों के नोटिस पर 6 दिसंबर को चुनाव की डेट निर्धारित की गई। इसे रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी चंडीगढ़ ने रोक लगा दी। चूंकि सोसाइटी एक्ट के तहत चुनाव के लिए 15 दिनों का नोटिस जारी करना अनिवार्य है। बाद में 27 दिसंबर की डेट निर्धारित हुई थी अब यह भी संशय में है।
इसलिए हो रही है चुनाव रि-शेड्यूलिंग की मांग
दरअसल एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के कुल 33 पद हैं। जिन पर चुनाव होने थे, लेकिन इनमें से 25 सीटों पर आम सहमति बन चुकी है। ऐसे में मात्र आठ सीटों पदों पर चुनाव होने बाकी। बाद में हाईकोर्ट ने 13 सदस्यों के चुनाव लडऩे पर रोक लगा दी। इनमें एसडी विद्या जूनियर विंग से सचिव पद के उम्मीदवार पंकज सिंगला व चुनाव अधिकारी भी शामिल थे। गोयला ग्रुप का तर्क है कि जब चुनाव अधिकारी व एक प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं तो चुनाव की रि-शेड्यूलिंग होनी चाहिए।
वर्जन
मेरे पास अभी तक चुनाव की रि-शेड्यूलिंग जैसी कोई जानकारी नहीं है। यदि जानकारी होगी तो बता दिया जाएगा।
अश्वनी गोयल, चुनाव अधिकारी, एसडी एजूकेशन सोसाइटी
वर्जन
एसडी एजूकेशन सोसाइटी से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। वे रजिस्ट्रार जनरल के आदेशानुसार काम कर रहे हैं। ऐसा कुछ होता है तो आदेशों को तुरंत लागू कर दिया जाएगा।
आरके राणा, डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी