फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College wins in poetry and story writing

Panipat News: कविता और कहानी लेखन में एसडी कॉलेज ने मारी बाजी

Tue, 04 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
SD College wins in poetry and story writing
जिला युवा महोत्सव में नृत्य करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
पानीपत। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का सोमवार को एसडी पीजी कॉलेज में शानदार आगाज हुआ। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने महोत्सव का उद्घाटन किया। युवा महोत्सव में जिले के तकनीकी, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संस्थानों के 15 से 29 आयु वर्ग के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव के पहले दिन लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कविता और कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चार में से दो प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी किए गए। इनमें कविता व कहानी लेखन प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो प्रतियोगिताएं पूर्ण रूप से मंगलवार को संपन्न होगी।


शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि एक शिक्षक छात्र के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह हमेशा अपने छात्रों को शिक्षा का लक्ष्य समझाते हैं। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला युवा महोत्सव जिले में 15 से 29 वर्ष के युवाओं को उनके कला-प्रतिभा प्रदर्शन का उपयुक्त मंच प्रदान करेगा। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि मंचीय प्रस्तुति आसान कार्य नहीं है। इसके लिए निरंतर साधना-अभ्यास के माध्यम से परिपक्वता आवश्यक है। डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि युवा विकसित भारत की नींव है क्योंकि युवा ऊर्जा, नवाचार और कौशल के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। वे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिसके लिए सरकार युवाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने संयोजक रहे। एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, डॉ. कृष्ण कुमार और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने पौधा-रोपित गमले भेंट कर मेहमानों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. संतोष कुमारी ने किया।
विज्ञापन




जिला युवा महोत्सव के पहले दिन के जारी परिणाम
कहानी लेखन-
स्थान छात्र शिक्षण संस्था
प्रथम कशिश एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत।
द्वितीय मुस्कान अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, पट्टीकल्याणा।
तृतीय तन्नु एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत।

कविता लेखन-
स्थान छात्र शिक्षण संस्था
प्रथम सिमरन एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत।
द्वितीय दिव्या आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।
तृतीय जिज्ञासा देशबंधू गुप्ता राजकीय कॉलेज, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed