फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College players won nine medals, including two gold, in the Inter-College Boxing and Karate Championship.

Panipat News: एसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने इंटर कॉलेज बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
SD College players won nine medals, including two gold, in the Inter-College Boxing and Karate Championship.
एसडी पीजी कॉलेज में पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा व खेल विभागाध्यक्
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर-कॉलेज बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण समेत नौ पदक जीते हैं। प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने शनिवार को खिलाड़ियों का कॉलेज में स्वागत किया। कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि बॉक्सिंग और कराटे जैसे खेल नारी सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरणा स्रोत बताते हुए खेलों में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कॉलेज प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करेगा। कॉलेज प्रबंधन शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे लेकर आ रही हैं, ऐसे विद्यार्थियों का हर संभव सहयोग भी किया जाता है। कॉलेज के विद्यार्थियों इससे पहले कई मंचों व प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉलेज के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं सांस्कृतिक व शिक्षा के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों की प्रतिभा सराहनीय रही है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इंटर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक अपने नाम किए। 60 किलोग्राम भार वर्ग में नितिन, 65 किलोग्राम में निशांत, 75 किलोग्राम में रितेश और 90 किलोग्राम में प्रशांत ने कांस्य पदक हासिल कर दम दिखाया। वहीं कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 67 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन और 84 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु ने स्वर्ण पदक जीते। 60 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल, 84 किलोग्राम भार वर्ग में लकी और 68 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed