फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scooter riding teacher dies after being hit by bus

Panipat News: स्कूटी सवार अध्यापिका की बस की टक्कर लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Scooter riding teacher dies after being hit by bus
पानीपत। नहर बाईपास रोड पर सिवाह व बुड़शाम गांव के बीच एक निजी स्कूल की बस की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार अध्यापिका की मौत हो गई। आरोपी चालक स्कूल बस को लेकर फरार हो गया। अध्यापिका शुक्रवार सुबह ड्यूटी के लिए जा रही थी। यह हादसा उनके देवर के सामने हुआ। उसने बस का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने देवर के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुटानी गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह सोनीपत सिंचाई विभाग में कार्यरत है। उसके भाई अनिल की गांव में ही किराना की दुकान है। उसकी भाभी मोनिका (31) अध्यापिका थीं। वह आठ माह पहले हरियाणा रोजगार कौशल निगम के माध्यम से गणित अध्यापिका की नौकरी पर लगी थीं। फिलहाल उनकी ड्यूटी नारायणा गांव के सरकारी स्कूल में थी। वह सुबह पौने आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। वह भी उसके पीछे अपने निजी काम से नारायणा गांव जा रहा था। मोनिका नहर बाईपास रोड पर रोहतक चौक से बुड़शाम गांव की तरफ चली तो एक प्राइवेट स्कूल की बस के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मोनिका सिर के बल सड़क पर गिर गई। उनको गंभीर चोट आई। उसने उनको उठाया और बस का नंबर नोट किया। वह राहगीरों की मदद से मोनिका को सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोनिका सात व तीन साल की दो बेटियों की मां थी।
विज्ञापन


वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बस चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed