फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Science teachers will make children aware against dengue,

Panipat News: विज्ञान के अध्यापक करेंगे बच्चों को डेंगू के खिलाफ जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Science teachers will make children aware against dengue,
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयास कर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें एंटी लार्वा एक्टिविटी भी चला रही है। अब बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग भी मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की अपील पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में विज्ञान के अध्यापक को बच्चों को डेंगू के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन विज्ञान अध्यापक को प्रार्थना सभा में बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल में पूरी बाजू के की कमीज पहनकर आने के लिए प्रेरित करना होगा ताकि डेंगू के जनक मच्छर से बचा जा सके। जिले में फिलहाल 15 वर्ष से कम आयु का डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को एक ही दिन में डेंगू के 11 केस आए हैं। ये इस साल का डेंगू का सबसे भयावह आंकड़ा है। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब जिले में डेंगू के केस 43 हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर अशोक विहार कॉलोनी, थर्मल कॉलोनी व गांव खुखराना को अति संवेदनशील क्षेत्र भी घोषित किया गया है। इन तीनों क्षेत्रों में डेंगू के सात केस मिले हैं। यहां फॉगिंग कराई जा रही है। इन क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा मिलने का बड़ा कारण यहां खाली प्लॉटों में जमा पानी पाया गया है। यहां डॉक्टरों ने बुखार से ग्रस्त लगभग 60 लोगों की स्लाइड भी तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के निर्देशों पर अब सिविल अस्पताल व सामुदायिक केंद्रों में डेंगू के अलग से वार्ड बनाए गए हैं। सिविल अस्पताल में 13 बेड लगाए गए हैं। छह सामुदायिक केंद्रों में 68 बेड लगाए गए हैं। 30 ब्रिडिंग चेकर, 92 एमपीएचडब्ल्यू व 24 हेल्थ इंस्पेक्टर जिले भर में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में विज्ञान के अध्यापक बच्चों को डेंगू के खिलाफ जागरूक करेंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं। एक जुलाई से अब तक करीब 4.46 लाख घरों में लार्वा जांचा गया है। 4591 घरों में लार्वा मिला है। 4079 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को व गांवों व कॉलोनियों में रविवार को ड्राई डे मनाया जा रहा है। इस साल अब तक डेंगू का लार्वा मिलने पर परिवहन निगम को नोटिस जारी किया गया है। सभी निजी अस्पतालों से प्रतिदिन की डेंगू की रिपोर्ट लेकर मुख्यालय भेजी जा रही है। सिविल अस्पताल में अब तक 2254 सैंपल की जांच हुई है। लोगों से अपील है कि डेंगू के खिलाफ जागरूक हों। अपने आसपास पानी जमा न होने दें। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed