फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Science subject examination in National Olympiad

Panipat News: नेशनल ओलंपियाड में दी विज्ञान विषय की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Science subject examination in National Olympiad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड के अंतर्गत मंगलवार को दो केंद्रों पर विज्ञान विषय का पेपर हुआ। डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में 22 और ओपन सेंटर में चार बच्चों ने परीक्षा दी। इसके लिए विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला।
डीएवी स्कूल थर्मल कॉलोनी में विज्ञान विषय की परीक्षा को-ऑर्डिनेटर रेणू घनघस और दीपक कुमार की देखरेख में हुई। इसमें छठी से 12वीं के 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं ओपन सेंटर में चार विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। यह करीब एक घंटे की रही। डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल शिखी सिंगला ने नेशनल ओलंपियाड की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेशनल ओलंपियाड कराना सराहनीय कदम है। इससे बच्चों की प्रतिभा को निखार मिलेगा। इससे वार्षिक परीक्षा की तैयारी भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी सागर व वीरेन ने बताया कि नेशनल ओलंपियाड के लिए 10 दिन से तैयारी कर रहे हैं। उनका विज्ञान विषय का पेपर अच्छा हुआ है। रिद्दिमा और नवजोत ने बताया कि विज्ञान का पेपर अच्छा हुआ है। अमर उजाला का देश व दुनिया की जानकारी देने के साथ नेशनल ओलंपियाड भी कराता है। यह काफी सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed