फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School holiday, classes for children taking place in Anganwadi

Panipat News: स्कूलों की छुट्टी, आंगनबाड़ी में नौनिहालों की लग रहीं कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
School holiday, classes for children taking place in Anganwadi
पानीपत। ग्रैप-4 लागू होने के बाद आंगनबाड़ी में नौनिहालों की कक्षाएं लग रही हैं। यहां बच्चे सुबह से दोपहर बाद तक रहते हैं। महिला एवं बाल विभाग के अधिकारी इनकी छुट्टी को लेकर किसी प्रकार के आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं। ऐसे में नौनिहाल बच्चों को हर रोज आंगनबाड़ी आना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग के शेड्यूल में इस समय छुट्टी नहीं हैं। इनके अवकाश 25 दिसंबर को हाेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर होने के चलते एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को ग्रैप-4 की शर्त लगा दी थी। थी। प्रशासन ने इससे पहले पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिए थे। इसके बाद 12वीं कक्षा तक के स्कूलों की कक्षाएं बंद कर दी थी। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षा के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने इसके बाद समीक्षा बैठक भी की, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया। इसके चलते आंगनबाड़ी में बच्चे पढ़ने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन



बॉक्स




नियमानुसार छुट्टी घोषित की जाए
आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। इसराना निवासी प्रदीप और कृष्ण ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई अधिक होने पर स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी हैं। इन सबके बीच आंबनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इनमें स्कूलों से भी कम उम्र के बच्चे आते हैं। दूसरा सर्दी का मौसम आ गया है। इनकी भी नियमानुसार छुट्टी घोषित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला में फ्लाइंग टीमें रखेंगी निगरानी
ग्रैप-4 की पाबंदियों को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर फ्लाइंग टीम गठित की गई हैं। संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रख रहे हैं। सभी टीमों को प्रतिदिन निगरानी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। कचरे में आग लगाने, निर्माण कार्य व वायुमंडल को प्रदूषित करने वाले अन्य कारकों पर नजर रखी जानी है। ऐसे कार्य में संलिप्त के खिलाफ नियमानुसार चालान करें। आंबनबाड़ी को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट ली है।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed