{"_id":"64a88202920fe1865a06b7b9","slug":"schedule-of-merit-list-also-released-panipat-news-c-244-1-sknl1016-2095-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मेरिट सूची का भी शेड़यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मेरिट सूची का भी शेड़यूल जारी
विज्ञापन
कॉलेजों में फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, सीटों के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत आवेदन कम रहने पर बढ़ाई तिथि
12 को पहली और 18 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची, 22 जुलाई को ओपन काउंसलिंग के लिए खोला जाएगा पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम सात से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। विभाग ने यह फैसला कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले आवेदनों की संख्या करीब 35 प्रतिशत कम होना रहा। आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ मेरिट सूची का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
दो बार तिथि बढ़ाने के बावजूद आवेदन कम होने का कारण नई शिक्षा नीति को माना जा रहा है। दस्तावेज पूरे न होने के कारण विद्यार्थियों को भी काफी मुश्किलें आ रही थी। अधिकतर विद्यार्थियों को आवेदन न भर पाने की चिंता सता रही थी। इससे न केवल विद्यार्थियों को राहत मिली है, कॉलेज प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। अब निर्धारित तिथि तक विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज व कोर्स में आवेदन कर सकेंगे और उनका उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला लेने का सपना पूरा हो सकेगा। कॉलेजों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक करीब 65 प्रतिशत विद्यार्थी ही पंजीकरण करवा पाए थे।
दाखिले के संबंध में आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई को पहली व 18 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 21 जुलाई को कक्षाएं शुरू होगी। कॉलेज में 2210 सीटों के लिए करीब 5117 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
एसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है। काॅलेज में 1810 सीटों पर करीब 4700 आवेदन हो चुके हैं। अब विद्यार्थियों को शेड्यूल के अनुसार मेरिट सूची के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संजू अबरोल के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में 680 सीटों के लिए 1800 आवेदन किए जा चुके हैँ। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई की गई है। वहीं, मेरिट सूची का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
बॉक्स
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि - 10 जुलाई
दस्तावेजों की जांच - 11 जुलाई तक
पहली मेरिट सूची - 12 जुलाई
फीस जमा करने का समय - 13 से 16 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची - 18 जुलाई
फीस जमा करने का समय - 19 से 20 जुलाई
ओपन काउंसलिंग की तिथि - 22 जुलाई
बॉक्स
अब तक हुए 148368 पंजीकरण
आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 345 कॉलेजों में 90 कोर्सेस के लिए 228566 सीटों पर शुक्रवार शाम तक 148368 पंजीकरण हो चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 65 प्रतिशत है। हालांकि 127912 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार को आवेदन प्रक्रिया में तेजी आई और समाचार भेजे जाने तक 6948 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 9508 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण किए गए। बृहस्पतिवार को 6163 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। लड़कियों के आवेदनों की संख्या लड़कों से ज्यादा है। लड़कों के आवेदन 71043 और लड़कियों के आवेदन 77320 रहे।
बॉक्स
पानीपत में आवेदन की स्थिति
जिले के विभिन्न कॉलेजों में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, पानीपत शहर के प्रमुख कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले अढ़ाई गुना से अधिक आवेदन हो चुके हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण आर्य कॉलेज, एसडी कॉलेज और आईबी कॉलेज में हुए हैं। आर्य पीजी कॉलेज में 2210 सीटों के लिए 5117 अभ्यर्थी तो एसडी पीजी कॉलेज में 1810 सीटों के लिए करीब 4700 अभ्यर्थी, आईबी पीजी कॉलेज में 1700 सीटों के लिए करीब 4200 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-18 में भी 680 सीटों के लिए 1801 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
बॉक्स
जिले में 14 हजार सीटों पर होंगे दाखिले
जिले में इस बार 17101 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10934 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 6167 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, जिले के पांच राजकीय, पांच एडेड और 10 सेल्फ फाइनेंस काॅलेजाें में यूजी की करीब 14 हजार सीटें है जिन पर दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई को संपन्न होगी।