फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scam in installation of bench, hand pump and water cooler, five including BDPO suspended

Panipat News: बेंच, हैंडपंप और वाटर कूलर लगाने में घोटाला, बीडीपीओ समेत पांच सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Scam in installation of bench, hand pump and water cooler, five including BDPO suspended
इसराना। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इसराना के बीडीपीओ, लेखाकार, सहायक और दो जेई को सस्पेंड कर दिया है। इन पर सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले लोहे के बेंच, हैंडपंप और वाटर कूलर लगाने में करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप था। मंत्री पंवार ने इस मामले की जांच कराई। जांच में अनियमितता मिलने के बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि ब्लॉक समिति इसराना के चेयरमैन हरपाल मलिक ने उन्हें इस बारे में शिकायत दी थी कि विभाग के बीडीपीओ सहित उक्त कर्मचारियों ने विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती है । संज्ञान में यह मामला आने पर इसकी जांच कराई गई। जांच में पता चला कि सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले लाखों के लोहे के बेंच, आम जन को पीने का पानी मुहैया करने के लिए लगने वाले हैंड पंप और वाटर कूलर लगाने में अनियमितता पाई गई हैं। यह तीन से चार करोड़ रुपये का घोटाला है। जिसकी जांच आगामी दिनों में की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिन आरोपियों को निलंबित किया गया है उनमें इसराना के बीडीपीओ विवेक कुमार, जेई ब्रह्मदत्त व विनोद,सहायक सतपाल और लेखाकार दिनेश शामिल हैं। इस मामले के संज्ञान में आने पर उन्होंने इसकी छानबीन करवाई। इन आरोपियों ने करीब 23.85 लाख के गबन को स्वीकार भी किया है। जब इन आरोपियों को इस बात का पता चला तो इन्होंने करीब 23 लाख रुपये की कीमत का यह सामान एक व्यक्ति को पूरा करने के लिए कहा। उस व्यक्ति से उसे ऐसा करने के लिए मना किया तो यह पूरा मामला डिप्टी कमिश्नर के संज्ञान में डाला गया। डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत प्रभाव से मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आदेश पर उक्त 23 लाख रुपये की रिकवरी जिला परिषद के सीईओ के माध्यम से खाते में जमा करवाने के लिए कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
किसी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा : पंवार

इस बावत विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि विभाग में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। यह भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ी कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के मामले मिलने पर जांच की जाएगी और किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed