फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SC farmers strengthen linkage to agriculture with tractor subsidy scheme

Panipat News: अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर अनुदान योजना से खेती को मिलेगी मजबूती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
SC farmers strengthen linkage to agriculture with tractor subsidy scheme
पानीपत। प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा आधुनिक कृषि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर पर अनुदान योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लागू की गई है। इसके लिए किसानों को 15 जनवरी तक आवेदन करना होगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस योजना के तहत मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे अनुसूचित जाति के किसान, जिनके नाम या परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कृषि भूमि है, उन्हें 45 हॉर्स पावर अथवा उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर की खरीद पर प्रति इकाई तीन लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसूचित जाति के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें और खेती को लाभ का व्यवसाय बना सकें। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आत्मा राम गोदारा ने बताया कि इसके लिए पात्र किसान 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा ड्रा प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। ट्रैक्टर की खरीद और भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed