फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SBI chief manager dies on fifth day in Delhi, police fail to catch culprits

Panipat News: एसबीआई के मुख्य प्रबंधक की पांचवें दिन दिल्ली में मौत, पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई

Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
SBI chief manager dies on fifth day in Delhi, police fail to catch culprits
हर्षद कुमार। फाइल फोटो- - फोटो : 1
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित सीएचसी के पास गत सोमवार देर रात लूटपात के दौरान बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की शुक्रवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे और हिसार स्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने पांचवें दिन दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए हैं। उधर, थाना चांदनी बाग पुलिस ने बताया कि अब मामले में लूट और हमले की धाराओं के साथ हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


घटनाक्रम
सेक्टर-25-2 निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति सोमवार रात करीब पौने 12 बजे हिसार से पानीपत लौट रहे थे। उन्होंने फोन पर बताया था कि वे पैदल घर की ओर आ रहे हैं। इसी दौरान सेक्टर-25 स्थित सीएचसी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी, पर्स और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। विरोध करने पर उन्होंने हर्षद कुमार के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।



पुलिस जांच में अब तक क्या मिला

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी ट्रक यूनियन क्षेत्र की ओर भागे थे, जिससे उनकी पहचान में कठिनाई आ रही है।

पुलिस उग्राखेड़ी में एक चिकित्सक से लूट के मामले में पकड़े गए दो सगे भाइयों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कांफेडरेशन ने भी मामले में डीएसपी मुख्यालय से मुलाकात कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की दिल्ली के अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव का शनिवार को दिल्ली में पोस्टमार्टम कराएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed