{"_id":"69b328260c4ecab47d01cc1a","slug":"sb-89-scheme-for-tractors-for-scheduled-caste-farmers-will-give-a-new-impetus-to-farming-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153649-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर एसबी-89 योजना से खेती को मिलेगी नई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर एसबी-89 योजना से खेती को मिलेगी नई रफ्तार
Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को एसबी-89 योजना 2025-26 के तहत ट्रैक्टर पर अनुदान दिया जाएगा। पात्र किसान विभागीय पोर्टल पर 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन ड्रॉ 20 फरवरी 2026 को पारदर्शी तरीके से निकाला जाएगा। चयनित किसानों द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एसबी-89 योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आधुनिक खेती के साधनों से जोड़ना है। इससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन