फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sawan Shower

Panipat News: अब बदल गया सावन के पारंपरिक उत्सवों का स्वरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sawan Shower
मॉडल टाउन की 55 वर्षीय मुक्ता नागपाल ने बताया कि सावन भारतीय संस्कृति में सिर्फ बारिश का महीना नहीं बल्कि उत्सव, आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। भगवान शिव की आराधना से लेकर हरियाली तीज और रक्षाबंधन तक हर दिन किसी न किसी उल्लास से भरा रहता है लेकिन बीते कुछ वर्षों में सावन के इन पारंपरिक उत्सवों का स्वरूप बदला है। यह बदलाव एक और आधुनिकता के प्रभाव को दर्शाता है तो दूसरी ओर नई पीढ़ी की बदलती प्राथमिकताओं को सामने लाता है।
विज्ञापन

डिजिटल माध्यमों का बढ़ा उपयोग



सावन में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ सदियों से चली आ रही परंपरा है। आज भी लाखों लोग शिवालयों में जल चढ़ाने जाते हैं। कांवड़ यात्रा निकालते हैं और रुद्राभिषेक कराते हैं। अब इस धार्मिक उत्साह में आधुनिकता का पुट भी जुड़ गया है। ऑनलाइन पूजा बुकिंग, वर्चुअल दर्शन और सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट की बाढ़ सावन के आध्यात्मिक स्वरूप का एक नया पहलू दिखाती है। युवा पीढ़ी जो समय की कमी से जूझ रही है। इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपनी आस्था व्यक्त कर रही हैं। वहीं बड़े शहरों में कांवड़ यात्राओं का स्वरूप भी बदला है जहां अब आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाता है।इनर व्हील - प्रियंका दुआ, सचिव इनर व्हील क्लब मिडटाउन, माॅडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed