फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sawan Jot Mahotsav will be celebrated on 31st July

Panipat News: 31 जुलाई को मनाया जाएगा सावन जोत महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Sawan Jot Mahotsav will be celebrated on 31st July
पानीपत। मां गंगे सावन जोत समिति के सदस्यों की सामान्य बैठक रविवार को हनुमान मंदिर पटेल नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सुभाष गुलाटी ने बताया कि सावन जोत महोत्सव 31 जुलाई को पानीपत में तथा दो और तीन अगस्त को हरिद्वार में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन जोत यात्रा 31 जुलाई को वृंदा एन्क्लेव सेक्टर 13-17 से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए पटेल नगर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, बुल्ले शाह, अविनाश पालीवाल, प्रेम प्रकाश सचदेवा, नवीन भाटिया, अवनीत कौर मुख्यातिथि रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो अगस्त को श्री चेतन ज्योति आश्रम हरिद्वार में महंत लोकेश दास की अध्यक्षता में माता की चौकी में मां का गुणगान किया जाएगा जिसमें विजय लक्ष्मी पालीवाल एवं अविनाश पालीवाल तथा रोहिता रेवड़ी एवं सुरेंद्र रेवड़ी मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं, तीन अगस्त को हरिद्वार में विभिन्न साधु-संतों की अध्यक्षता में हरिद्वार के विभिन्न बाजारों से होते हुए हर की पौड़ी पर संपन्न होगी। इसमें राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भीम सचदेवा, राजकुमार पाहवा, सतकरतार आनंद, ललित मिड्ढा, विपिन चावला, सुरेश कामरा, हरीश काठपाल, यश माटा, हरबंस आनंद, हरीश अरोड़ा, सुनील थम्मन, राधे श्याम नासा, सुनील छिन्दा, विनोद कुकरेजा, राजू चांदना, प्रीतम बत्रा, चिमन गुलाटी, गोपाल दास, मनोहर लाल शर्मा, लक्की चावला, प्रेम मल्होत्रा, मदन लाल नारंग, तरुण चावला, मोहित नंदवानी, गुरदीप सिंह, रिशी मनोचा, अरुण कुमार, महेश नारंग, आशु नारंग, प्रेम मल्होत्रा, लवली झांब आदि सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed