{"_id":"68a3a252ee82b03c2d0bb404","slug":"save-me-from-my-wife-she-is-always-drunk-and-beats-me-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142148-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मेरी पत्नी से मुझे बचा लो, नशे में रहती है और करती है पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मेरी पत्नी से मुझे बचा लो, नशे में रहती है और करती है पिटाई
विज्ञापन
पानीपत। मेरी पत्नी से मुझे बचा लो। वह नशे में रहती है और उसके साथ मारपीट करती है। एक नहीं कई बार मारपीट कर चुकी है। पत्नी ने भी पति पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
यह आरोप शहर की एक कॉलोनी के एक व्यक्ति ने महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय में कही। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग भी की गई। अभी तक दोनों में किसी बात पर समझौता नहीं हुआ है। यहां तक की मामला अब तलाक तक पहुंच गया है। अभी दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
दरअसल पानीपत की एक कॉलोनी निवासी युवक का कहना है कि उसका विवाह करनाल की एक युवती के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसेे पता चला कि उसकी पत्नी शराब और सिगरेट का नशा करती है। जब उसने ऐसा करने से रोका तो उसके साथ मारपीट की। साथ ही उल्टा उसके खिलाफ ही महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत दे दी। जिसमें उसने आरोप लगाए कि पति शराब के नशे में मारपीट करता है। जब इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने ने भी उलटा उसी को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने करीब 15 दिन पहले दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद एक साथ बैठाकर उनकी काउंसिलिंग भी कराई है। लेकिन, दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अभी दोनों पक्षों की काउंसिलिंग चल रही है। लेकिन दोनों अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं और बात तलाक तक पहुंच चुकी है।