फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   saturday 16 MM rain in panipat

बारिश से जन जीवन प्रभावित, गेहूं की फसल को भारी नुकसान का भय, शहर में जल भराव की बनी स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
saturday 16 MM rain in panipat
जिले में शनिवार सुबह से शाम से बारिश हुई। बारिश से जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है। बारिश से जहां कॉलोनियों और बाजारों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई। वहीं, जीटी रोड पर बारिश के कारण जाम लगा रहा है। बारिश से जहां गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। वहीं, कई गांवों में बारिश से किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई। जिले में औसतन 16 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

जिले में किसानों को नुकसान का डर सताने लगा है। किसान बिजेंद्र, सुनील, राजेश और जोगेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह हवा के साथ हुई बारिश के चलते गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिससे गेहूं की फसल में दाना सही तरह से विकसित नहीं हो पाएगा। जिसका असर पैदावार पर पड़ सकता है। वर्तमान में गेहूं की फसल में बालियां आने का समय है। ऐसे में फसल जमीन पर बिछने से दाना बेहतर नहीं हो सकेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

पानीपत में सबसे अधिक 16 एमएम बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 12 घंटे के अंदर जिले में औसतन 16 एमएम बरसात दर्ज की गई। पानीपत में जहां 16 एमएम बरसात हुई। वहीं, समालखा में 13 एमएम, बापौली में 10 एमएम तथा इसराना में 14 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई 6 डिग्री की गिरावट
जिले में कई गांवों में ओलावृष्टि और बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान महज 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आसमान में बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की वजह से तापमान 22 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। हालांकि उसके बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर हुआ जलभराव
शहर में हुई झमाझम बरसात से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अमर भवन चौक, रामलाल चौक, पालिका बाजार, इंसार बाजार, तहसील कैंप, विद्यानंद कॉलोनी, सनौली रोड, बसरत रोड, शुगर मिल के सामने और गीता मंदिर रोड पर जलभराव हो गया। इसके अतिरिक्त शहर की कई कॉलोनियों की गलियों में भी घरों के बाहर भी पानी भर गया। बरसात की वजह से शहर में यातायात व्यवस्था पर भी असर दिखाई दिया। दिन भर कई महत्वपूर्ण मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सारंग रोड अंडर ब्रज के नीचे पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed