{"_id":"6aef221a260a7e31b30e7fe6","slug":"satsang-brightens-the-day-for-the-elderly-joy-is-shared-through-devotional-songs-and-games-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167263-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सत्संग से महका बुजुर्गों का दिन, भजनों और खेलों के संग बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सत्संग से महका बुजुर्गों का दिन, भजनों और खेलों के संग बांटी खुशियां
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में खुशियों के रंग भरने और उन्हें आत्मिक शांति प्रदान करने के उद्देश्य से सीनियर केयर-टच द रूट्स, स्प्रेड द जॉय परियोजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
कंवल आहूजा के घर पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 महिला व पुरुष वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु-सिमरन और भक्तिमय सत्संग के साथ हुई। इसके बाद सांझी सागर के संचालन में बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव और पुरानी यादें साझा कीं। मनोरंजक खेलों और आपसी बातचीत ने माहौल में उल्लास भर दिया।
क्लब की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जीवन में प्रसन्नता लाना हम सभी का दायित्व है। सचिव मंजरी गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर रख आपस में जोड़ते हैं। जेडसीसी डॉ. अनु कालड़ा, चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. कंचन सागर और डॉ. दीप्ति जैन ने इस पहल की सराहना की। आयोजन में राज नंदा ने विशेष सहयोग दिया। अंत में क्लब एडिटर डॉ. दीप्ति जैन ने आभार व्यक्त किया।