फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Satguru is the giver of salvation: Joginder Sukhija

मुक्ति का दाता है सतगुरु : जोगिंदर सुखीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Satguru is the giver of salvation: Joginder Sukhija
पानीपत। संत निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी सत्संग भवन पानीपत में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान सतगुरु को मुक्ति का दाता बताया गया।
विज्ञापन

यह सत्संग सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के आशीर्वाद से किया गया। सत्संग की शुरूआत में पानीपत के पूर्व संयोजक अरविंद डावर ने जोगिंदर सुखीजा का स्वागत किया।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने कहा सतगुरु मुक्ति का दाता होता है। ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद व्यक्ति गुरु सिख से जहां मोक्ष को प्राप्त करता है। वहीं सुख दुख से ऊपर उठकर शुकराने में ही जीवन व्यतीत करता है। तन मन धन इस निरंकार का ही दिया हुआ है और इसका अभिमान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सभी में परमात्मा का रूप देखते हुए सभी से प्रेम भाव रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं है। यह एक बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा को मानना चाहिए। साथ ही गुरु के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा सत्संग प्रवचन व भजन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज पूरे विश्व में एक ब्रह्मज्ञान द्वारा मानवता, भाईचारा, के साथ एकत्व का संदेश दे रही हैं। जिससे प्यार, नम्रता, सहनशीलता को बढ़ावा देकर मानव परिवार सुंदर व खुशहाल जीवन जी सकें। इसके लिए संत निरंकारी मिशन सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व सद्गुरु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज कहते थे कि जाति-पाति का भेदभाव को भूलकर सभी मानव को एक समान एक भाव से देखो। तभी मानव का कल्याण संभव हो पाएगा। इस मौके पर सेवादल के उपमुख्य संचालक एचएस गुलेरिया सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed