फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sarvajati Jan Panchayat took out the funeral procession of Brij Bhushan and Sandeep Singh and burnt the effigy

Panipat News: सर्वजातीय जन पंचायत ने बृजभूषण और संदीप सिंह की शव यात्रा निकाल फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:39 AM IST
विज्ञापन
Sarvajati Jan Panchayat took out the funeral procession of Brij Bhushan and Sandeep Singh and burnt the effigy
पानीपत। सर्वजातीय जन पंचायत ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण और प्रदेश के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शव यात्रा निकाल जिला सचिवालय के सामने पुतला फूंका। पंचायत के सदस्यों ने कहा अगर जल्द सांसद बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो देश की जनता जाति और धर्म से ऊपर उठकर सड़कों पर उतर जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि यह देश के इतिहास में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी न्याय मांगने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे में भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार देश की बेटियों को न्याय देने की बजाए जाति और क्षेत्र का रंग देकर वोट बैंक के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

सर्वजातीय जन पंचायत खुलकर कुश्ती पहलवानों का समर्थन करेगी और शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली धरने पर समर्थन को जाएगा। एडवोकेट सुधीर जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. नरेंद्र जेसिया, जितेंद्र जुनेजा, अजय सिंगला, जसबीर जस्सा सिवाह, पूर्व पार्षद रामरत्तन अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, जिला सचिव यशपाल पंवार, मनीष टुर्ण, सचिव भीम सिंह मराठा, राम सिंह कुंडू, एडवोकेट संदीप धर्मगढ़, अंग्रेज मलिक कुटानी, नदीम गुर्जर, देवेंद्र जाटल, राजू मलिक, मोहित बड़ौली, राजेंद्र दहिया, जावेद विधानंद कॉलोनी, ललित गर्ग, प्रेम सैनी, सुमेर शिमला मौलाना व पम्मी पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed