फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sarvajati Jan Panchayat took out rally against inflation

सर्वजातीय जन पंचायत ने महंगाई के खिलाफ निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sarvajati Jan Panchayat took out rally against inflation
पानीपत। सर्वजातीय जन पंचायत ने रविवार को रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े दामों के खिलाफ बाइक रैली निकाली। इसका नेतृत्व पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने किया। बाइक रैली सनौली रोड से लेकर धूप सिंह नगर तक निकली। जनसभा में सर्वजातीय जन पंचायत की तरफ से मनीष मराठा को पानीपत ग्रामीण विधानसभा का युवा पंचायत का अध्यक्ष घोषित किया गया। सुरेंद्र अहलावत ने मनीष का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान अहलावत ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर ही जनता ने कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा को सतारूढ़ किया था लेकिन अफसोस कि आज महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है और विकास के नाम पर साफ सुथरी सड़कों को दोबारा उखाड़कर उद्घाटन के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। रसोई गैस के सिलिंडर में 50 रुपये की वृद्धि जनता के साथ मजाक है।
विज्ञापन

भाजपा के जनसेवा के आठ साल कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए अहलावत ने कहा कि हैरानी की बात है कि आज सरकार की ओर से किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर बताना पड़ रहा है। यदि जनहित के कार्य किए होते तो जनता खुद चिल्ला चिल्ला कर बखान करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहलावत ने कहा कि सर्वजातीय जन पंचायत जिला, विधानसभा और जोन स्तर पर युवा पंचायत, किसान पंचायत, एससी पंचायत, बीसी पंचायत, महिला पंचायत, व्यापारी पंचायत, मुस्लिम पंचायत, प्रवासी पंचायत और छात्र पंचायत का गठन करेगी, जिसका अतिशीघ्र गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed