{"_id":"51d70512bccc2f9d337ed2174cb4da49","slug":"sarpanch-killed-by-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से सरपंच की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से सरपंच की हत्या
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 01 Jan 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा के हथवाला गांव के सरपंच की कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सरपंच के पांव पर गोली भी मारी थी।
घटना के बाद अस्पताल और गांव पुलिस छावनी में तबदील हो गया। देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी थी। मिली जानकारी के अनुसार हथवाला गांव के सरपंच नीरज त्यागी बुधवार शाम को समालखा अपने गांव हथवाला लौट रहे थे। उनके साथ दो-तीन लोग और भी थे।
जब वे डिकाडला के पास से निकल रहे थे तो सामने से पांच-छह लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर आए और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों सरपंच पर टूट पड़े और उन पर तेजधार हथियारों से वार किए। ताबड़तोड़ हमले से घबराए सरपंच के साथ भाग निकले और अभी तक फरार हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए सरपंच ने भागने का प्रयास किया। हमलावरों ने बचने की कोशिश कर रहे सरपंच के पांव में गोली मार दी और सरपंच वहीं गिर गए। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजनों गांववासियों के साथ मौके पर पहुंचे और सरपंच नीरज त्यागी को पानीपत के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
सरपंच को बचाने की कोशिश कर रहे डॉक्टरों ने देर शाम उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी बली सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर राजबीर हुड्डा और एएसपी मदन सिंह राणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद अस्पताल और गांव पुलिस छावनी में तबदील हो गए।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इस मामले में देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी थी।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने इस घटना को चुनावी रंजिश करार दिया। उनका कहना था कि चुनाव के समय कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। नीरज त्यागी के सरपंच चुनाव जीतने के बाद यह रंजिश बढ़ गई।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।
वर्जन
हथवाला के सरपंच पर कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला किया था, जिसमें सरपंच की मौत हो गई। परिजनों के बयान ले लिए हैं। मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजबीर देसवाल, डीएसपी हेडर्क्वाटर, पानीपत