{"_id":"6ac65ec190868676c40f3580","slug":"married-woman-evicted-from-home-accused-also-of-swindling-five-lakh-rupees-under-the-pretext-of-sending-her-abroad-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165566-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विवाहिता को घर से निकाला, विदेश भेजने के नाम पर भी पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विवाहिता को घर से निकाला, विदेश भेजने के नाम पर भी पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप की तेज कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पति और दादा-दादी सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, बेटा न होने पर उत्पीड़न करने और पति को विदेश भेजने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि करीब पांच दिन पहले मारपीट कर उसे तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति साहिल, दादा सास तख्त सिंह और दादी सास फूला रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले कुरुक्षेत्र के पिहोवा की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी साहिल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। बेटी के जन्म के बाद उसे बेटा न होने के ताने दिए गए और भूखा-प्यासा रखने के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि नवजात बच्ची सहित उसे घर से निकाल दिया गया।
रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से समझौता होने के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। विवाहिता के अनुसार, इसके बाद पति को विदेश भेजने के नाम पर रुपये मांगे गए। उसके पिता ने करीब चार से पांच लाख रुपये खर्च किए, लेकिन पति का वीजा रिफ्यूज हो गया। आरोप है कि इसके बाद पति नशे में उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे किराये के कमरे में रहने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विवाहिता ने आरोप लगाया कि करीब पांच दिन पहले दहेज की मांग को लेकर फिर मारपीट की गई और उसे तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। साथ ही मांग पूरी किए बिना वापस घर न आने की चेतावनी दी गई। महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति साहिल, तख्त सिंह और फूला रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।