फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sarpanch husband attacked on announcement of contesting elections, cousin murdered

चुनाव लड़ने के एलान पर सरपंच पति पर हमला, चचेरे भाई की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch husband attacked on announcement of contesting elections, cousin murdered
मृतक सुनील - फोटो : Panipat
पानीपत (मतलौडा)। जिले की तहसील मतलौडा के गांव आसन कलां के सरपंच का चुनाव लड़ने का एलान करना महंगा पड़ गया। सरपंच पति और उसके चचेरे भाई को खेत में घेरकर विरोधियों ने हमला कर दिया और चाकुओं से गोद दिया। सरपंच पति और उनके चचेरे भाई को बचाने के लिए आए सगे भाई समेत दो अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। चचेरे भाई की मौके पर मौत हो गई और चाकू से गोदते हुए हत्या करने का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

सरपंच पति और उनके सगे भाई को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है। दो अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसनकलां गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी नीलम सरपंच हैं। हालांकि गांव में सरपंची का सारा कामकाज वीर सिंह ही देखते थे। अबकी वीर सिंह ने खुद सरपंच का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। पहले पत्नी और अब खुद चुनाव लड़ने की घोषणा पर विपक्षी बौखला गए। इसी वजह से उन पर यह हमला किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात वीर सिंह अपने चचेरे भाई सुनील (30) के साथ खेत में काम कर रहा था। यहां पर गांव निवासी संदीप, उसका भाई विकास, दीपक, मोहित और उनके ट्रैक्टर का चालक वहां पर आए। वह गंदे पानी का टैंकर लेकर आए और वीर सिंह के खेत में गंदा पानी डालने लगे। चचेरे भाई सुनील ने उन्हें पानी डालने मना किया तो सभी ने चाकू एवं गंडासी निकाल लिए और हमला कर दिया। शोर सुनकर सुनील को बचाने आए वीर सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। सुनील के ऊपर एक के बाद एक चार बार चाकू मारा। खून से लथपथ हालत में सुनील जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी हमलावर सुनील और वीर सिंह को पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सिंह को बचाने के लिए सगा भाई सचिव पड़ोसियों शीशपाल और सुदर्शन के साथ आया। हमलवारों ने इन तीनों पर भी हमला किया गया। इस दौरान किसी ने पूरी वारदात की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली। वीडियो में चाकू से मारा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मतलौडा थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed