फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sarpanch aur panch police surksha me panipat

छाजपुर खुर्द के सरपंच व पंच पुलिस सुरक्षा के घेरे में

Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
beauro panipat
beauro panipat Updated Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 गांव छाजपुर खुर्द में युवक हरी की हत्या के बाद उपजे तनाव के बीच गांव के सरपंच व पंचों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है। गांव में सरपंच कार्यालय पर पुलिस के चार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस कर्मी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।  एसपी भी पूरे हालात पर निगाह रखे हुए हैं। वहीं गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने का फैसला किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को गांव छाजपुर खुर्द में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाने की रणनीति बनाई। ग्रामीण गांव के तनावपूर्ण माहौल को प्रशासन की देन बता रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई बार प्रशासन को गांव की स्थिति के बारे में अवगत करवा चुके थे। बावजूद इसके भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया था। गांव में उपजे तनाव को देखते हुए एसपी राहुल शर्मा ने गांव छाजपुर में सरपंच के कार्यालय पर चार पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन



पुलिस कर्मी ग्रामीणों से गांव में शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है। पुलिस शुक्रवार को हरी हत्याकांड के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण अब भी संतुष्ट नहीं है। विदित है कि गत दिनों गांव में पंचायती भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के दौरान दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हुआ था। रविवार को कब्जाधारी पक्ष ने दूसरे पक्ष के हरी व भजन पर हमला कर दिया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हरी ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए तीन दिन तक शव नहीं लिया था। पुलिस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


पुलिस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सरपंच व पंचों की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
बिजेंद्र त्यागी, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed