फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sarpanch Association will gherao the residence of MPs on 20

Panipat News: सरपंच एसोसिएशन 20 को सांसदों के आवास का करेगी घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Association will gherao the residence of MPs on 20
इसराना। सरपंच एसोसिएशन 20 जून को प्रदेशभर में सांसदों का घेराव करेगी। करनाल और पानीपत जिले के सरंपच सांसद संजय भाटिया के आवास का घेराव करेंगी।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश जागलान ने उक्त जानकारी रविवार को इसराना में पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सिरसा में गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैन व अन्य सरपंचों को घरों से उठाकर नजरबंद किया गया। एसोसिएशन सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करनी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार तानाशाही रवैये को दर्शाती है। प्रदेशभर के सरपंच गांव व देहात बचाने और पंचायत राज एक्ट के तहत मिले अधिकारों को मांगने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रह आंदोलन को दबाना चाहती है। पानीपत में सांसद संजय भाटिया के आवास का पानीपत व करनाल के गांवों के सरपंच घेराव करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह पूठर व पंच प्रतिनिधि विकास इसराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed