फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sarender in court

पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 18 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 18 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रोहित उर्फ सोनू की हत्या के मुख्य आरोपी दीपक  निवासी वीवर्स कॉलोनी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को तफ्तीश के लिए थाना मॉडल टाउन पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी दीपक से हत्याकांड के बारे में विस्तृत जानकारी लेगी। वहीं पुलिस वारतदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद करने की कोशिश करेगी।

रोहित की हत्या के दूसरे आरोपी सिपाही सुनील को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान सिपाही सुनील ने बताया था कि  बुधवार रात को रोहित के सिर में गोली दीपक ने मारी थी।
विज्ञापन


दीपक ने रोहित पर उसकी पत्नी से संबंध रखने का आरोप लगाया था। जिससे दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। रोहित को गोली मारने के बाद दोनों ने उसके शव को नहर में फेंकने का भी प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कालू पीर के पास ही बाईक अनियंत्रित हो गई थी। जिससे रोहित का शव बाईक से नीचे गिर गया था। नशे में होने के कारण दीपक और सिपाही सुनील उसे नहीं उठा सके और शव को वहीं फेंक कर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed