फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanyukt Sangharsh Party will contest assembly elections on all 90 seats in the state

संयुक्त संघर्ष पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव : गुरनाम चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Sanyukt Sangharsh Party will contest assembly elections on all 90 seats in the state
पानीपत। संयुक्त संघर्ष पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसको लेकर पार्टी की पहली बैठक शनिवार को नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में की। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वे पिछले करीब 32 वर्षो से किसान, मजदूर व बेरोजगार के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ अनेक केस दर्ज हुए व अनेक बार जेल भी गए है। किसान व मजदूरों को हक दिलवाने के लिए राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वे कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा व जजपा को छोड़कर किसी भी समान विचारों की पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। चढूनी ने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर उनसे किसी ने अब तक समर्थन नहीं मांगा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम सिंह कुंडू, रामबीर, अंकित, सुनील बांगड व देवेंद्र नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed