फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation worker jumps into canal, goes missing

Panipat News: सफाईकर्मी ने नहर में लगाई छलांग, लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker jumps into canal, goes missing
नहर में डूबे निगम कर्मी संजीव। परिजन
पानीपत। दमकलकर्मियों के साथ हड़ताल पर बैठे नगर निगम सफाईकर्मी संजीव मंगलवार की शाम करीब चार बजे पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में असंध रोड पर हनुमान मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाते समय बह गए। वह अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार शाम को नहर में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने दोस्तों पर उन्हें न बचाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से संजीव की तलाश कराई है। संजीव के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि संजीव की पत्नी की छह माह पहले मृत्यु हो गई थी। अगले माह उनकी बेटी की शादी होनी है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी के दीपक ने बताया कि उनके चचेरे भाई संजीव मंगलवार को हाली पार्क में चल रही दमकलकर्मियों की हड़ताल में शामिल हुए थे। रात करीब नौ बजे उनके पास अर्जुन का फोन आया और कहा कि क्या संजीव घर पहुंच गया है। जब उन्होंने पता किया तो संजीव घर पर नहीं आया था। इसके बाद उन्होंने अर्जुन से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह, संजीव और बलविंद्र शाम करीब चार बजे दिल्ली पैरलल में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव ने नहाते समय नहर में छलांग लगा दी लेकिन वह बाहर नहीं आ सके। उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। यह पूरी घटना हनुमान मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, दीपक की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर संजीव की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार गोताखोरों की मदद से नहर में उनकी तलाश कराई गई। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका। संजीव के भाई दीपक ने उनके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजीव को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद भी उसके नहर में छलांग लगाने के लिए उकसाया गया। इसके बाद जब वह डूबने लगा तो एक साथी ने अपना परना उसे पकड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed