फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sangeeta became Lakhpati Didi by providing nutritious food, today she has made her identity

Panipat News: संगीता पौष्टिक खाना खिला बनी लखपति दीदी, आज अपनी पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta became Lakhpati Didi by providing nutritious food, today she has made her identity
पानीपत। कारद गांव की संगीता एक समय पैसों की तंगी के चलते कुछ खर्च करने को भी सोचती थीं। पति की मजदूरी से घर का खर्च भी ठीक से नहीं चल पाता था। उन्होंने जून 2022 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इसराना तहसील के बाहर दीदी की रसोई कैंटीन शुरू की। उनके हाथ का खाना खाकर लोगों का पेट भी भरा और इन तीन सालों में ही संगीता की तिजोरी भी भर गई। संगीता आज क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


संगीता देवी ने बताया कि वह पहले अपने घर तक ही सीमित थी। पहले उसके पिता और शादी के बाद उसके पति के नाम से ही पहचान थी। वह जून 2022 में स्वयं सहायता समूह में जुस्कर लखपति दीदी बनी थी। समूह से जुड़ने के बाद उनकी स्वयं की पहचान बनी है। सभी उसे उसके नाम से जानने लगे हैं। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह अब अपने गांव के साथ आस-पास के गांव की महिलाओं को भी समूह से जुड़ने व जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


पौष्टिक खाना हर किसी को लगता है स्वाद

संगीता ने बताया कि वह अब इसराना तहसील के बाहर दीदी की रसोई कैंटीन चला रही है। लोगों को अपने हाथों से शुद्ध व पौष्टिक खाना बनाकर खिला रही हैं। कैंटीन में उनके पति भी उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। दोनों मिलकर एक महीने में कैंटीन से 15 हजार रुपये की आय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनका जीवनयापन अच्छे से हो पा रहा है। इसराना के महा पाथरी स्वयं सहायता समूह के नाम से ग्रुप बना हुआ है। जिसमें समूह की इसराना ब्लॉक से 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अब वे सभी मिलकर गांव की महिलाओं को भी समूह से जोड़कर आगे बढ़ने के लिए जागरूक कर रही हैं। संगीता ने बताया कि गांव की ही एक महिला की कैंटीन परढ़ाना रोड स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट के पास भी खुलवाई है। उनको समूह से जुड़ने के बाद कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। जिससे वह उनकी मदद कर उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed