फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sangat was enthralled after hearing the stories of bravery of Sahibzadas.

Panipat News: गुरुद्वारा में साहिबजादों की बहादुरी के किस्से सुना संगत को किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sangat was enthralled after hearing the stories of bravery of Sahibzadas.
गुरुद्वारा में श्री सुखमणी साहिब के पाठ करती स्त्री सत्संग सभा के सदस्य। संवाद
समालखा। माॅडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में चार साहिबजादों व माता गुजरी की शहादत को समर्पित धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमणी साहिब के पाठ किए गए। कीर्तन के उपरांत भाई गुरमुख सिंह ने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने आंनदपुर साहिब से लेकर चमकौर गढ़ी तक के इतिहास के बारे में संगत को रूबरू कराया। उन्होंने चमकौर की गढ़ी में 10 लाख मुगल फौजों के साथ 40 सिखों व गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों बाबा अजीत सिंह व जुझार सिंह ने अपनी शहादत दी। इस तरह दोनों साहिबजादों ने धर्म-देश के लिए कुर्बानी दी। बिल्ला ने बताया कि किस तरह से पहाड़ी राजाओं ने मुगलों के साथ मिल षड्यंत्र रचकर झूठी कसमें खाईं और बाद में अपनी कसमों से मुकर गए और चारों साहिबजादों को सरहिंद की दीवार में जिंदा चुनवा दिया। बिल्ला ने बताया कि दीवार बनने के साथ ही साहिबजादों ने जपूजी साहिब का पाठ जारी रखा। दीवार पूरी होने के साथ ही अंदर से जयकारों की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed