फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sandalwood brought for smuggling caught in Panipat

तस्करी के लिए कंटेनर मे लाया गया चंदन पानीपत में पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sandalwood brought for smuggling caught in Panipat
पानीपत। जीटी रोड पर समालखा के नजदीक गांव झट्टीपुर के पास बने कॉन्टिनेंटल वेयरहाउस में चंदन की लकड़ी पकड़े जाने का मामला आया है। इसके बाद इसकी सूचना कस्टम विभाग दिल्ली को दी गई, जिसके बाद टीम पानीपत पहुंची और देर रात तक वेयरहाउस में इस पूरे मामले की पड़ताल करती रही। कंटेनर में चंदन की लकड़ी को बोरियों में छिपाया गया था, जबकि कुछ बोरियों में अन्य सामान भी थे। फिलहाल कस्टम के अधिकारी पूरे मामले में कुछ भी करने से बच रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस चंदन को विदेश भेजा जाना था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लुधियाना से रेल के माध्यम से दो कंटेनर चंदन की लकड़ियां व अन्य सामान लेकर यहां पहुंचे थे। लकड़ी को इसे लाल चंदन बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि कस्टम की टीम ने खबर लिखे जाने तक नहीं की। सूत्रों के अनुसार इस बात की आशंका है कि कंटनेर यार्ड से चंदन की इस लकड़ी को विभिन्न माध्यम से विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि चंदन की लकड़ियां पंजाब के लुधियाना शहर से दो कंटनेर में लोड कर मालगाड़ी के जरिए पानीपत के कंटेनर यार्ड तक लाई गई थी। यह चंदन लुधियाना कैसे पहुंचा, कस्टम विभाग की टीम इस दिशा में भी जांच कर रही है, क्योंकि पंजाब में चंदन की लकड़ी नहीं पाई जाती।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अब इन कंटेनरों को पानीपत से दूसरी मालगाड़ी के जरिये कहीं और ले जाना था। यार्ड में रखे कंटेनरों में चंदन मिलने पर जब बिलिंग चेक की गई तो उसमें दर्ज माल कुछ दिखाया गया था। इस पर जब तस्करी का शक हुआ और वेयरहाउस कर्मियों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्टिनेंटल वेयरहाउसिंग एक बड़ी कंपनी बताई जा रही है, जिसका मुख्यालय दुबई में हैं। मामला संज्ञान में आते ही पानीपत मैनेजमेंट की ओर से दुबई के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद से ही वेयरहाउस में आने-जाने वाले सभी कंटेनर की सघन जांच हो रही है और यहां की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है और वार्ड में कर्मचारियों को भी अन्य कंटेनरों की जांच में लगा दिया गया है। चंदन की लकड़ी पकड़े जाने के मामले में मौके पर मौजूद कंपनी मैनेजमेंट और कस्टम विभाग के अफसरों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बुधवार को खबर लिखे जाने तक कस्टम विभाग के अधिकारी वेयरहाउस के भीतर जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed