फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sand-laden dumper goes out of control after tyre burst, overturns on highway.

Panipat News: टायर फटने से बेकाबू हुआ रेत से भरा डंपर, हाईवे पर पलटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sand-laden dumper goes out of control after tyre burst, overturns on highway.
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। हथवाला मोड के पास फ्लाई ओवर के कट पर मंगलवार दोपहर बाद फ्लाईओवर से उतरते समय रेत से भरा 12 टायरी डंपर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में डंपर आगे चल रही एक गाड़ी से भी टकराया, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डंपर पानीपत की ओर से रेत भरकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। फ्लाईओवर से उतरते समय अचानक डंपर का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर आगे चल रही गाड़ी से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गया। डंपर में भरी रेत सड़क पर फैल गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे यातायात यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुंडू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। जाम को देखते हुए वाहनों को फ्लाईओवर से नीचे की ओर डायवर्ट किया गया। बाद में हाइड्रा की मदद से पलटे डंपर को सड़क किनारे किया गया। इसके बाद हाईवे पर फैली रेत को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत
इसराना। बलाना गांव स्थित गुप्ता फैक्टरी परिसर में मंगलवार शाम को सात वर्षीय मासूम बच्चे की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चा अपने माता-पिता को पानी देने जा रहा था। इसराना थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।

जहवाह ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा के लालपुर गांव से हैं। वह अपने परिवार सहित बलाना स्थित गुप्ता फैक्टरी में रहता था। वे दोनों पति-पत्नी मंगलवार को फैक्टरी में काम कर रहे थे। उनका बेटा ललित उनको पानी देने के लिए गया था। इसी दौरान वह फैक्टरी परिसर के भीतर ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे एनसी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed