फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanauli's sons excel not only in the Army and police but also in sports.

Panipat News: सनौली के सपूतों का सेना, पुलिस के साथ खेल में भी दबदबा

Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sanauli's sons excel not only in the Army and police but also in sports.
पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन - फोटो : Archive
उमेश त्यागी
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द गांव की सेना, पुलिस और खेलों में शान है। गांव के युवा और युवती उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं। वहीं खेलों कुश्ती और कबड्डी में गांव के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्र स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
गांव के पृथ्वी सिंह वॉलीबॉल में नेशनल टीम के खिलाड़ी रहे हैं। वे रेलवे पुलिस में कार्यरत थे। अब सेवानिवृत्त के बाद गांव की सेवा कर रही हैं। गांव की एक बेटी प्राची धीमान लोक नृत्य में
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका चुकी हैं। कारगिल के बलिदानी ऋषिपाल त्यागी ने भी इसी गांव की मिट्टी में जन्म
लिया था।
जिला परिषद के प्रतिनिधि विपिन पांचाल ने बताया कि यमुना के साथ सनौली खुर्द गांव बसा हुआ है। किसान सतीश त्यागी ने कड़ी मेहनत कर किसानी खेती करके दो लड़कियों और एक लड़के को एमबीबीएस कराया। दोनों लड़कियों दिल्ली के अस्पताल और लड़का डॉ. पुनीत त्यागी बापौली सीएचसी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर है। वह एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव के अनेक युवा तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में सेवाएं दे रहे हैं। गांव के दो युवा अर्धसैनिक बल में कमांडेंट रहे हैं। गांव से नायब तहसीलदार राकेश त्यागी रहे हैं। कारगिल शहीद ऋृषिपाल त्यागी कारगिल युद्ध में देश के लिए बलिदान दिया है।
सनौली खुर्द के कैप्टन कपिल धीमान 2019 में भर्ती हुए। दराज कारगिल से आगे सेक्टर दराज में ड्यूटी के दौरान दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेंटिंग भेंट की थी। शूटिंग व हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी फिलहाल दिल्ली में तैनाती है। पिता कृष्णलाल धीमान आर्मी में कमांडो हैं। उनके दूसरे बेटे मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे हैं। संवाद
बोले ग्रामीण

गांव के युवा खेलों में आगे हैं। मैदान पर सुबह ही युवाओं की दौड़ देखी जा सकती है। कई युवा सेना में उच्च पदों पर हैं। दूसरे युवा उनसे प्रभावित होकर लगातार तैयारी कर रहे हैं। -संजू वशिष्ट
गांव के युवा प्रशासनिक सेवाओं में हैं। राकेश त्यागी नायब तहसीलदार हैं। वे गांव में आकर युवाओं को मार्गदर्शन करते हैं। इनके अलावा अन्य कई युवा अच्छे पदों पर हैं। -दिनेश कुमार

मेरे पति ऋषिपाल त्यागी सेना में तैनात थे। वे हमेशा देश पर कुर्बान होने की बात कहते हैं। उन्होंने पकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध के दौरान अपना बलिदान दिया था। उनको अपने पति के बलिदान पर गर्व है। -गीता देवी

गांव के युवाओं में सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा का जज्बा है। उनके बेटे कपिल धीमान 2019 में सेना में लेफ्टिनेंट भर्ती हुए थे। वे आज दिल्ली में तैनात हैं। वे खुद भी युवाओं को जागरूक करते हैं। -कृष्णलाल धीमान, पूर्व सैनिक

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन- फोटो : Archive

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन- फोटो : Archive

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन- फोटो : Archive

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन- फोटो : Archive

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन

पीएम नरेंद्र मोदी को फोटो देते कैप्टन कपिल धीमान। स्रोत : परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed