फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanauli Yamuna Ghat echoed with the cheers of Bam-Bhole

Panipat News: बम-भोले के जयकारों से गूंजा सनौली यमुना घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Sanauli Yamuna Ghat echoed with the cheers of Bam-Bhole
सनौली। सनौली यमुना घाट पर शिवभक्त कांवडि़यों के जत्थे उमड़ रहे हैं। जहां बोल बम, बम-बम भोले के जयकारों से घाट गूंज रहा है। यमुना में स्नान कर हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे हैं। सुरक्षा को लेकर घाट पर पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त कांवड़िये बडी संख्या में सनौली क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सनौली हरियाणा-यूपी सीमा पर पडऩे वाली यमुना नदी पर शिवभक्तों के जत्थे रुकते हैं। जहां वे यमुना नदी में स्नान कर मनोकामना कर रहे हैं। इस दौरान जहां यमुना घाट पर वातावरण शिवमय बना हुआ है, वहीं शिवभक्तों के बोल बम, बम-बम भोले के जयकारों से क्षेत्र गुंज रहा है। शिवभक्त कांवडि़ए यमुना घाट पर कांवड़ मेले का लुत्फ उठा रहे हैं तथा अपने गंतव्यों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से यमुना घाट पर पुख्ता बंदोबस्त कराए गए हैं। यमुना में शिवभक्तों के स्नान के दौरान कोई भी अनहोनी न हो, इसलिए बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा पीएसी के साथ ही स्थानीय निजी गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर, अधिकारी यमुना घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed