फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sanaulee rod se enjal mol tak 95 laakh se banegee kankreet kee rod55 / 5,000Translation resultsTranslation resultConcrete road will be built from Sanauli Road to Angel Mall with 95 lakhs

Panipat News: सनौली रोड से एंजल मॉल तक 95 लाख से बनेगी कंक्रीट की रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:24 AM IST
विज्ञापन
sanaulee rod se enjal mol tak 95 laakh se banegee kankreet kee rod55 / 5,000Translation resultsTranslation resultConcrete road will be built from Sanauli Road to Angel Mall with 95 lakhs
पानीपत। सनौली रोड से गंगापुरी रोड को होते हुए एंजल मॉल तक निगम 95 लाख रुपये से आरसीसी यानी कंक्रीट की सड़क बनाएगा। इस पर करीब 95 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। इस काम को नौ माह में पूरा करना होगा। इस सड़क से सनौली रोड, ऋषि कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, न्यू यार्न मार्केट, बाल्मीकि बस्ती, कटारिया कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा। यह सड़क इन कॉलोनियों को सेक्टर 11 से जोड़ने का काम भी करेगी।
विज्ञापन

फिलहाल ये सड़क कहीं पर टाइलें, कहीं तारकोल तो कहीं आरसीसी की बनाई गई थी। इसका काम अलग अलग टुकड़ों में हुआ था। जो अब खस्ताहाल हो चुकी थी। इसे लेकर कई बार वार्ड के लोग पार्षद से इसे बनवाने की गुहार लगा चुके थे। जिसके बाद इस सड़क का प्रस्ताव निगम में पार्षद ने दिया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने मौके पर पूरी सड़क बनाने के लिए फिजिबिलिटी जांची और एस्टीमेट तैयार कर दिया। जिसके बाद इस सड़क को नगर निगम फंड से बनाने का फैसला लिया गया। अब अधिकारियों ने इसका टेंडर लगा दिया है। वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि इस सड़क की काफी लंबे समय से आवश्यकता थी, जिस पर अब काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed