{"_id":"633c97eaa9fd525b3623fcfc","slug":"samples-for-rice-samak-flour-and-makhanas-panipat-news-knl1234107175","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चावल, सामक के आटे और मखानों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चावल, सामक के आटे और मखानों के सैंपल
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। नवरात्र के अंतिम दिन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की शिकायत मिलने पर दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के छह सैंपल लिए। इसराना में करियाणा और पंसारी की दुकानों से चावल, सामक के आटे और मखानों के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार की शाम करीब छह बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इसराना में सिटी करियाणा और प्रवीण पंसारी की दुकान से सैंपल भरे। सामक के आटे , चावल और मखानों के दो-दो सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए करनाल लैब भेजा गया है। इन सैंपल की रिपोर्ट 10 दिन बाद आएगी। अगर रिपोर्ट में मिलावट पाई जाती है तो दोनों दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि दुकानों से सैंपल भरने के साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है। मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क है। जगह-जगह जांच करने के साथ ही जहां से शिकायत मिल रही है, वहां विशेष तौर पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अगर जांच में खाद्य पदार्थों में मिलावट मिली तो कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि खुले में रखे खाद्य पदार्थों को नहीं खरीदें। उन्होंने बताया कि दीवाली को देखने हुए भी प्लानिंग तैयार है।