फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sample question paper released for term-two examinations

टर्म-टू परीक्षाओं के लिए सैंपल प्रश्नपत्र जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sample question paper released for term-two examinations
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसके अनुसार, बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए सैंपल प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने प्रश्नपत्र के साथ-साथ मार्किंग स्कीम भी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-2 कक्षा 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर में ऐसे प्रश्न होते हैं, जो आगामी बोर्ड परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। ऐसे में जो भी विद्यार्थी दूसरे टर्म की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल से पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के टर्म-2 के सैंपल पेपर में चैप्टर और यूनिट शामिल हैं, जिन्हें टर्म-2 में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड पहली बार परीक्षा दो टर्म में आयोजित कर रहा है। इसके तहत ही पहले टर्म की परीक्षा हाल ही में पूरी हो चुकी है। वहीं, विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि नतीजों पर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि परिणाम कब जारी किए जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं और 12वीं के परिणाम की तिथि जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं सैंपल पेपर
10वीं, 12वीं के विद्यार्थी सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई टर्म-2 सैंपल क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए सैंपल पेपर लिंक मिलेगा। अब उस पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद उस विषय के नाम पर दबाएं जिसके लिए आप पेपर का नमूना लेना चाहते हैं। एक बार इसके खुलने के बाद पेज को डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने प्रश्न-पत्र के साथ-साथ मार्किंग स्कीम भी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दी है। जो विद्यार्थी दूसरे टर्म की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल से सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed