फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Selection of the Panipat team for the state-level wrestling competition

Panipat News: राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा के लिए पानीपत टीम का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Selection of the Panipat team for the state-level wrestling competition
अखाड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जिप अध्यक्ष के प्रतिनि​धि प्रदीप बिहोली। संवाद
इसराना। जिला स्तरीय व अंतर-अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को इसराना में आयोजन किया गया। इसके आधार पर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पानीपत की टीम का चयन कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया के नतीजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर और अंडर-17 आयु वर्ग के कुल 54 प्रतिभावान पहलवानों (फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग) को हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट मिला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा के पति प्रदीप बिहोली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेलों का शुभारंभ किया। इसके साथ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर हनुमान अखाड़े 10 लाख की लागत से हॉल व रसोई के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अखाड़े हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इसराना के हनुमान अखाड़े ने लंबे समय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई खिलाड़ी विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये से बनने वाले हॉल और रसोई से अखाड़े में अभ्यास करने वाले पहलवानों को बेहतर वातावरण और सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अनिल मलिक सींक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
सीनियर फ्री स्टाइल में शुभम, कार्तिक, सागर, मंजीत, रितिक, नितिन, गोविंद, सुनील, नवीन, आकाश और सिकंदर शामिल हैं। वहीं ग्रीको रोमन सीनियर वर्ग में अमरजीत, गगन, निशांत, आशीष, बिजेंद्र, नरेंद्र, परवेश, नितिन, मोनू जागलान, शिवम और सिकंदर ने बाजी मारी है। महिला वर्ग में कीर्ति, तमन्ना, पायल और अंशु का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इसके अलावा अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में दीपांशु, आर्यन, आदित्य, शिवम, प्रयास, तनिष, सन्नी, अंकुश, वंश, अमन, रिहान, अरविंद, साहिल, जिया, कार्तिका, सपना, अनुष्का और प्रतीक्षा सहित 27 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed