फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Salon operator and teenager committed suicide by consuming poison in hotel

Panipat News: सैलून संचालक और किशोर ने होटल में जहर खाकर की आत्महत्या

Wed, 17 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Salon operator and teenager committed suicide by consuming poison in hotel
मृतक अश्वनी का फाइल फोट। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जींद के पिल्लू खेड़ा गांव के सैलून संचालक अश्वनी (40) और उनके पास काम सीख रहे कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी किशोर जीवन (17) ने पानीपत के असंध रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही कमरे में रुके थे। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने होटल का कमरा सील कर दिया है। दोनों में किसी के भी परिजन ने मौत के बारे में कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा जीवन पिल्लू खेड़ा में अश्वनी के सैलून पर छह माह से काम सीख रहा था। सैलून पर अश्वनी के जीजा भी काम करते हैं। सोमवार दोपहर को अश्वनी कुरुक्षेत्र जाने को कह रहा था। जीवन भी उसके साथ आ गया। दोनों कुरुक्षेत्र के बजाय पानीपत आ गए और असंध रोड के होटल डीएनओ में सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे कमरा किराये पर लिया। इसके बाद दोनों कमरे में ही रहे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे होटल के कमरे में कुछ हलचल हुई तो कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया। कमरे में अश्वनी अचेत अवस्था में था और जीवन नशे की हालत में लग रहा था। होटल के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान अश्वनी और जीवन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। मंगलवार को दोनों के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंच गए। लेकिन उन्होंने घटना के बारे में कोई ठोस जानकारी होने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कर्मी बोले- काली पन्नी में लेकर आए थे सामान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीवन छह माह से अश्वनी के सैलून में काम सीख रहे थे। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि दोनों कुरुक्षेत्र जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वह कुरुक्षेत्र के बजाय पानीपत क्यों पहुंचें। पुलिस ने होटल के कमरे में भी गहनता से छानबीन की।
अश्वनी के जीजा ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र जाने की बात कहकर सैलून से निकले थे। उनके साथ जीवन भी आया। लेकिन क्या काम था इसके बारे में कोई जानकारी दोनों ने नहीं दी थी। इसके बाद उन्होंने पानीपत पहुंचकर होटल में कमरा लिया। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों ने भी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि दोनों ने थकान होने पर कुछ देर के लिए कमरा बुक किया था। इसके बाद काली पन्नी में कुछ सामान लेकर आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन उसमें भी यही पता चला कि उनके पास कोई तीसरा व्यक्ति नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने जहर क्यों खाया इसकी जांच की जा रही है।
विदेश जाना चाहता था जीवन
जीवन के परिजनों ने बताया कि वह छह माह से सैलून का काम सीख रहा था। वह विदेश जाना चाहता था। जिस कारण उसने यह काम शुरू किया था। जिससे विदेश में अपना सैलून खोल सके।

होटल के कमरे में एक युवक और और किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय

मृतक अश्वनी का फाइल फोट। परिजन

मृतक अश्वनी का फाइल फोट। परिजन

मृतक अश्वनी का फाइल फोट। परिजन

मृतक अश्वनी का फाइल फोट। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed