Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Salary not received for two months, municipal workers on strike

Panipat News: दो माह से वेतन नहीं मिला, नगर निगम कर्मी हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Salary not received for two months, municipal workers on strike
पानीपत। लिपिकों के बाद अब नगर निगम के सफाईकर्मी भी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। नगर निगम कर्मी काफी समय से ठेकेदार से वेतन की मांग कर रहे थे। अब दो माह के वेतन के लिए कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को शहर में सफाई का काम नहीं हुआ। आने वाले दिनों में शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। कर्मियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा वो काम पर नहीं लौटेंगे। वेतन न मिलने से उनका गुजर बसर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया ने बताया कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम सफाई कर्मियों पर है। पूरे दिन मेहनत कर शहर को साफ करते हैं। इतने परिश्रम के बाद भी नगर निगम सफाई कर्मियों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अब दो माह से कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मियों का जीवन इससे बुरी तरह से प्रभावित है। वेतन के लिए कई बार ठेकेदार व अधिकारियों को कहा जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। अब कर्मियों ने इस अन्याय के खिलाफ लड़ने का फैसला किया और बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। अब वेतन मिलने पर ही कर्मचारी काम पर लौटेंगे। शहर में गंदगी के जो भी हालात पैदा होंगे उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। यहां बलवान, सतीश, बलराज, राजेंद्र, कृष्ण, रमेश व ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed