फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sagar of Balana village is shining in Kho-Kho

Panipat News: बलाना गांव के सागर खो-खो में चमका रहे नाम

Fri, 05 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sagar of Balana village is shining in Kho-Kho
सागर। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। बलाना गांव के 19 वर्षीय खिलाड़ी सागर खो-खो खेल बेहतर प्रदर्शन से गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सागर वर्तमान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनका ध्यान खो-खो पर है। उनके पिता फतेह सिंह खेती किसानी करते हैं और मां ओमी देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद सागर अपने खेल के दम पर सफलता की ऊंचाइयां छूं रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल दस पदक अपने नाम किए हैं।
जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और चार रजत पदक और राज्य स्तर पर दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। उनके बेहतर प्रदर्शन की वजह से उन्हें जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। उन्होंने जून 2023 में दिल्ली में आयोजित नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भी भाग लिया पर इस प्रतियोगिता में उन्हें कोई पदक हासिल नहीं मिल सका।
विज्ञापन


उनकी इस सफलता के पीछे कोच गुलशन कुमार का भी बड़ा योगदान है। गुलशन कुमार लगातार पांच साल से सागर को प्रशिक्षित कर रहे हैं और उन्हें खेल के हर पहलू में बेहतर बनने की प्रेरणा देते रहते हैं। कोच ने बताया कि सागर मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं और अगर वे इसी तरह मेहनत करते रहे तो एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूर पहचान बनाएंगे। सागर ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों का शौक रहा है और खो-खो खेल उनकी पहली पसंद रहा है। उनका सपना है कि वह एक दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से खो-खो खेलें और देश का नाम रोशन करे। उनका कहना है कि मेहनत और लगन से अगर सपनों को जिया जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed