फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saddam was murdered for abusing during a drinking party.

Panipat News: शराब पार्टी के दौरान गाली करने पर की थी सद्दाम की हत्या

Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Saddam was murdered for abusing during a drinking party.
पुलिस सभागार में वारदात का खुलासा करते डीएसपी।  संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-वन ने तहसील कैंप थाना क्षेत्र में परशुराम चौक के पास सद्दाम की हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों दीनानाथ कॉलोनी के बृजपाल, बिल्लू कॉलोनी के कृष्ण और राजीव कॉलोनी के सम्राट को शुक्रवार की शाम को बिचपड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की वारदात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि वारदात के दिन वह बंद फैक्टरी के बाहर शराब पी रहे थे। जहां पर सद्दाम पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसी से गुस्से में आकर सिर में ईंट व शराब की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने शनिवार को पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को काला निवासी मोहम्मदपुर मुजफ्फरनगर यूपी हाल किरायेदार पहलवान चौक कुटानी रोड ने तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 टीम को सौंपी थी। टीम ने शुक्रवार शाम को बिचपड़ी रोड पर अयोध्या टावर के पास से आरोपी बृजपाल, कृष्ण और सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों 16 अक्तूबर की रात बंद फैक्टरी के गेट के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच सद्दाम स्कूटी पर सवार होकर वहां आया और उन्हें गाली गलौज करने लगा। सद्दाम को वह तीनों पहले से जानते थे। तीनों ने सद्दाम को ऐसा कहने से मना किया और उसके साथ कहासुनी व हाथापाई कर दी। कहासुनी में कृष्ण ने सद्दाम के सिर पर बोतल मारी और उन्होंने सिर व मुंह पर ईंट मारी। सद्दाम की हत्या के बाद वह भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed