फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sachina was killed by her husband in a domestic dispute by drowning her in a canal

Panipat News: घरेलू झगड़े में पति ने की थी सचिना की नहर में डुबोकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sachina was killed by her husband in a domestic dispute by drowning her in a canal
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने देशराज कॉलोनी निवासी महिला सचिना की हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से खुलासा हुआ कि उसने घरेलू झगड़े में पत्नी की नहर में डुबोकर हत्या की थी और उसके बाद उसे नहर में बह जाने का ड्रामा रचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि आरोपी मोहित ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। इससे घर वालों ने दोनों को बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह पत्नी सचिना के साथ नागपाल कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर अलग रहने लगा। वहां भी उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता था। उसने सचिना को तलाक का नोटिस भिजवा दिया, परंतु सचिना ने तलाक देने से मना कर दिया। 19 मई को सचिना ने उसे फोन कर गैस व आटा लाने के लिए कहा तो उसने पैसे नहीं होने का हवाला देते हुए मना कर दिया। सचिना देशराज कॉलोनी में घर पर आ गई और झगड़ा करना शुरू कर दिया। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। दोनों के बीच सुलह होने के बाद उसे कमरे पर ले जाने के लिए कह दिया। उसने योजना बनाई और पत्नी को बाइक पर बैठाकर कमरे पर ले जाने के बजाय दिल्ली पैरलल नहर पर ले जाकर उसे नहर में धक्का दे दिया। बाद में खुद भी नहर में कूद गया। उसको तैरना आता था। उसने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए डूबने का बहाना किया और चिल्लाते हुए राहगीरों से मदद मांगने का नाटक किया। राहगीरों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला। वह बाहर निकलकर बेसुध होने का नाटक करता रहा।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी बहन गजना ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि मोहित ने नहर में आत्महत्या करने का ड्रामा रचा और बहन सचिना संग नहर में कूद गया। मोहित को तैरना आता था, जबकि सचिना को पानी से डर लगता था। इसी वजह उनकी बहन पानी में बह गई और मोहित तैरकर बाहर निकल गया। आरोप था कि मोहित दूसरी शादी करना चाहता था, इसलिए उसने पहली पत्नी को ठिकाने लगाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed